नवपदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी भुवनेश्वर पटेल का आत्मीय स्वागत, शिक्षकों ने दी शुभकामनाएं..

शेयर करें...

रायगढ़// विकासखंड पुसौर के नवपदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी भुवनेश्वर पटेल का छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन पुसौर की टीम द्वारा आत्मीय एवं गरिमामय स्वागत किया गया।

Join WhatsApp Group Click Here

संगठन की ओर से विश्वास व्यक्त किया गया कि उनके नेतृत्व में विकासखंड पुसौर की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी और न लोप लो लोप गतिविधियों में और अधिक मजबूती आएगी। स्वागत कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों और अधिकारियों के बीच शिक्षा के क्षेत्र में समन्वय, सहयोग तथा विकास संबंधी विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा भी हुई। उपस्थित शिक्षकों ने शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, विद्यालयों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

फेडरेशन के सदस्यों ने नवपदस्थ अधिकारियों के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में शिक्षा जगत में नए आयाम स्थापित होंगे और विकासखंड पुसौर में शैक्षणिक वातावरण को और अधिक सशक्त बनाने में मदद मिलेगी। सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन पुसौर की पूरी टीम एवं बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Scroll to Top