महानदी तट पर खनिज विभाग की कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 3 हाईवा जब्त..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने एक बार फिर कार्रवाई की है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर खनिज अधिकारी बजरंग पैकरा ने गुरुवार को महानदी तटवर्ती दहिदा-जसपुर क्षेत्र का निरीक्षण किया, जहां रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त तीन हाईवा वाहनों को जब्त किया गया।

Join WhatsApp Group Click Here

निरीक्षण के दौरान हाईवा क्रमांक CG-06-HC-7888 को अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर जब्त कर थाना सारंगढ़ के सुपुर्द किया गया। वहीं हाईवा क्रमांक CG-13-AZ-8020 एवं CG-22-AE-8919 को भी कार्रवाई करते हुए थाना कोसीर में सुरक्षार्थ रखा गया है। विभाग ने यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की है।

खनिज विभाग का कहना है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि क्षेत्र में यह चर्चा भी है कि अवैध खनन और परिवहन के बड़े मामलों पर भी प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता है। कुछ स्थानीय लोगों का मानना है कि केवल वाहनों की जब्ती से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा, बल्कि अवैध खनन के पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई की जरूरत है।

फिलहाल विभाग की इस कार्रवाई से रेत के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है। अब लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि जांच और कार्रवाई आगे किस स्तर तक पहुंचती है।

Scroll to Top