ब्रेकिंग न्यूज: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में 4 घायल, दो की हालत गंभीर; मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// सरिया थाना क्षेत्र में सरिया–रायगढ़ मुख्य मार्ग पर परसरामपुर के पास दो बाइक सवारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई है। हादसे में कुल चार लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Join WhatsApp Group Click Here

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से 112 एंबुलेंस को सूचना दी गई, जिसके जरिए सभी घायलों को तत्काल सरिया अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के दौरान दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों में एक गोंडा (बंधापाली) क्षेत्र का निवासी है, जबकि दूसरा परसरामपुर का ही बताया जा रहा है। अन्य दो घायलों का इलाज सरिया अस्पताल में जारी है। हादसे के कारण कुछ देर के लिए मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Scroll to Top