खाद किल्लत के खिलाफ फूटा आक्रोश; कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने एकजुट होकर किया धरना प्रदर्शन..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// किसानों को समय पर खाद नहीं मिलने और बढ़ती परेशानी के विरोध में जशपुर सेवा सहकारी समिति परिसर में आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ने क्षेत्र का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने एकजुट होकर खाद संकट के खिलाफ आवाज बुलंद की और सरकार व प्रशासन से त्वरित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई। प्रदर्शन को लेकर क्षेत्र में दिनभर राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का माहौल बना रहा।

Join WhatsApp Group Click Here

बताया गया कि यह आंदोलन ब्लॉक कांग्रेस अ. क्षेत्र समस्या निवारण सारंगढ़ के अध्यक्ष विकास कोसले के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। हालांकि वे कार्यक्रम में स्वयं उपस्थित नहीं रहे, लेकिन संगठनात्मक रणनीति के तहत युवा और जमीनी नेतृत्व को आगे बढ़ाने की सोच को प्रमुखता दी गई। इसी कड़ी में पंचायत प्रभारी दहिदा गुलशन भारती ने मुख्य संयोजक की भूमिका निभाते हुए आंदोलन का मैदानी नेतृत्व संभाला और प्रदर्शन को संगठित रूप दिया।

धरना प्रदर्शन के दौरान किसानों ने खाद की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और कृषि सीजन में सामने आ रही परेशानियों को प्रमुख मुद्दे के रूप में उठाया। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव रेशम लाल अजय, ब्लॉक उपाध्यक्ष विधाता पटेल, सत्यप्रकाश लहरे, संयुक्त महामंत्री मुकेश लहरे, मीडिया प्रभारी अश्वनी भारती, मुकेश भारद्वाज, सम्मेलाल लहरे, टिंकू जांगड़े, मंगल चंद, भीम सिंह बंजारे और गंगाराम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं किसान मौजूद रहे।

प्रदर्शन के अंत में गुलशन भारती के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष आगे भी जारी रहेगा और खाद संकट जैसी समस्याओं पर जनआवाज लगातार उठाई जाएगी। कार्यक्रम के बाद उपस्थित लोगों ने आंदोलन को किसान हितों की लड़ाई बताते हुए नेतृत्व की सराहना की और आगे भी एकजुट रहने का संकल्प जताया।

Scroll to Top