नौघटा–पिहरा शिव मंदिर मार्ग निर्माण का हुआ भूमि पूजन, वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर ग्रामीणों में खुशी..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// सरिया क्षेत्र के नौघटा से पिहरा पहुंच मार्ग स्थित शिव मंदिर रोड के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे ग्रामीणों के लिए यह दिन खास रहा। भूमि पूजन के साथ ही क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया।

Join WhatsApp Group Click Here

भूमि पूजन कार्यक्रम में नौघटा ग्राम पंचायत की सरपंच संगीता विरेन्द्र पटेल ने सड़क निर्माण को गांव और आसपास के क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में इस मार्ग की खराब स्थिति के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। सड़क बनने से अब ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और वर्षों पुरानी समस्या से राहत मिलेगी।

कार्यक्रम में भाजपा सरिया मंडल अध्यक्ष प्रदीप सतपथी, जिला उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार, महामंत्री महेश बारिक, ग्राम पंचायत के उपसरपंच, पंचगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य के सफल और समय पर पूरा होने की कामना की।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क खराब होने से सबसे ज्यादा परेशानी विद्यार्थियों, किसानों और शिव मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को होती थी। अब सड़क निर्माण शुरू होने से नौघटा और पिहरा के बीच संपर्क मजबूत होगा तथा क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी। इस अवसर पर ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Scroll to Top