शेयर करें...
सारंगढ़ बिलाईगढ़// सुशासन तिहार में 3, 4, माह से पेंशन नहीं मिलने के आवेदन प्रस्तुत करने वाले आवेदकों को उप संचालक विनय तिवारी समाज कल्याण विभाग जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के द्वारा सूचित किया गया है कि, सामाजिक सहायता कार्यक्रम अन्तर्गत राज्य में पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों को पेंशन राशि का नियमित भुगतान किया जा रहा है।
वर्तमान में राज्य योजनाओं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का पेंशन फरवरी तक भुगतान किया जा चुका है। वर्तमान में मार्च और अप्रैल का पेंशन भुगतान प्रक्रिया में है। इसी प्रकार सुखद सहारा योजना और मुख्यमंत्री योजना का पेंशन मार्च 2026 तक भुगतान हो चुका है, अप्रैल माह का पेंशन प्रक्रिया में है।
केन्द्रीय पेंशन योजनाओं में भारत सरकार द्वारा डिजीटलीकरण नवीन एसएनए स्पर्श प्रक्रिया को क्रियान्वित किये जाने के फलस्वरूप पेंशन राशि के भुगतान में गत वित्तीय वर्ष में विलम्ब की स्थिति निर्मित हुई है। भारत सरकार से मदर सेंक्शन (केन्द्रांश) प्राप्त हो गया है। सभी लंबित राशि का एरियर्स सहित भुगतान किया जाकर नियमित भुगतान प्रक्रिया में है, जिसमें सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के पेंशनधारियों को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था और निःशक्तजन पेंशन योजना का पेंशन जनवरी 2026 तक भुगतान किया जा चुका है।
वर्तमान में फरवरी, मार्च और अप्रैल का पेंशन भुगतान प्रक्रिया में है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना का पेंशन दिसंबर 2025 तक भुगतान किया जा चुका है। वर्तमान में जनवरी फरवरी, मार्च और अप्रैल का पेंशन भुगतान प्रक्रिया में है। पेंशन भुगतान संबंधी किसी प्रकार की परेशानी है तो वे निराकरण के लिए उप संचालक विनय तिवारी को मोबाइल नंबर 8435411414 से संपर्क कर सकते हैं।



