सरसींवा पुलिस की कार्रवाई: 270 लीटर महुआ शराब जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// अवैध शराब के खिलाफ सरसींवा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। 6 मई को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर रेड कर चार प्रकरणों में आरोपियों को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। कार्रवाई के दौरान कुल 270 बल्क लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब और निर्माण सामग्री जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 56,300 रुपये बताई गई है।

Join WhatsApp Group Click Here

छिरचुआं और बिलासपुर में एक साथ रेड

मुखबिर से सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी सरसींवा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छिरचुआं और बिलासपुर गांव में दबिश दी। यहां डेरों में अवैध तरीके से महुआ शराब बनाई जा रही थी और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई की जा रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में शराब और उपकरण जब्त किए।

इन आरोपियों पर हुई कार्रवाई

पुलिस ने मीना गोंड, भमिनी बनज, मोहन गोंड, श्रवण गोंड और अघोरी डहरिया को गिरफ्तार किया, जबकि भागीरति गोंड मौके से फरार हो गया। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

अलग-अलग मामलों में भारी मात्रा में जब्ती

कार्रवाई के दौरान मीना और भमिनी के पास से 115 लीटर, मोहन गोंड से 80 लीटर, श्रवण गोंड से 60 लीटर और अघोरी डहरिया से 15.7 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तन और अन्य सामग्री भी जब्त की गई।

पुलिस का अभियान जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब, जुआ और सट्टे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Scroll to Top