शेयर करें...
सारंगढ़ बिलाईगढ़// सरिया क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग 100 बिस्तर सिविल अस्पताल सरिया का भूमिपूजन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कार्यक्रम के अध्यक्ष वित्त मंत्री ओपी चौधरी, रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, सीजीएमसी के अध्यक्ष दीपक म्हस्के, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जगन्नाथ पाणीग्राही, नगर पंचायत सरिया अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण शराप, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, उपाध्यक्ष अजय नायक, जनपद पंचायत बरमकेला अध्यक्ष डॉ विद्या चौहान, कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सीएमएचओ डॉ पुष्पेंद्र कुमार वैष्णव, बीएमओ बरमकेला डॉ अवधेश पाणीग्राही, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ऋषभ शर्मा, स्वास्थ्य विभाग और पीएचसी सरिया के अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र की जनता शामिल हुई।

कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत मां सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को सभी अतिथियों ने बारी बारी से संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान वित्त मंत्री और क्षेत्रीय विधायक ओपी चौधरी ने मंच से यह घोषणा किया कि आगामी 2 महीने के अंदर सरिया के नर्सिंग कॉलेज का भी भूमिपूजन इसी तरह किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किया गया। इसके पश्चात सीजी बोर्ड में प्रदेश के टॉप टेन में शामिल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरिया के छात्र शिवम दुबे और बरमकेला के छात्र हेमंत पटेल को स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ओपी चौधरी ने छात्रों को 25-25 हजार देने की घोषणा किया। कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्टॉल लगाया गया था। पूरा कार्यक्रम का सफल संचालन सरिया क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षक गुरु सर ने किया।

बता दें कि सरिया में 100 बिस्तर के इस सिविल अस्पताल के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को रायगढ़, रायपुर या बरगढ़ के बड़े अस्पतालों में इलाज करवाने जाने से छुटकारा मिलेगा। वे सहज की घर के पास ही गंभीर बीमारियों का भी इलाज आराम से करवा सकेंगे। यह निश्चित ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक प्रशंसनीय कदम होगा।



You must be logged in to post a comment.