सरसीवा-सरायपाली सड़क निर्माण में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, कलेक्टर ने रोड निर्माण का किया निरीक्षण, विद्युत खम्भो को शिफ्ट करने के निर्देश दिए..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बुधवार को निर्माणाधीन सरसीवा सराईपाली सड़क पहुंच मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क निर्माण में आ रही बाधाओं और कार्य की गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया। सड़क चौड़ीकरण में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन द्वारा तत्काल बुलडोजर चलाकर हटाया गया जिससे सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके। कलेक्टर ने विद्युत खम्भो को शिफ्ट करने और अनुमति प्राप्त पेड़ को काटने के निर्देश दिए।

Join WhatsApp Group Click Here

कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण हो और निर्धारित मापदंडों के अनुरूप किया जाए। उन्होंने नगर पंचायत के सीएमओ, जनप्रतिनिधियों और तहसीलदार को समन्वय बनाकर शीघ्रता से सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा करने को कहा, ताकि आम लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके।

Scroll to Top