20 CMO का ट्रांसफर; प्रभारी सिस्टम खत्म करने की तैयारी, नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश..

शेयर करें...

रायपुर// छत्तीसगढ़ में सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया है। नगरीय प्रशासन विभाग ने 20 मुख्य नगर पालिका अधिकारियों समेत कुल 37 अफसरों-कर्मचारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इस बदलाव का सीधा मकसद है, शहरों में कामकाज को तेज करना और सिस्टम को कसना। लंबे समय से कई जगहों पर प्रभारी CMO के भरोसे काम चल रहा था, जिससे विकास और जवाबदेही दोनों प्रभावित हो रहे थे।

Join WhatsApp Group Click Here

अब सरकार ने साफ संकेत दिया है कि नियमित और जिम्मेदार अफसरों की तैनाती ही प्राथमिकता होगी। फेरबदल में कई ऐसे अधिकारियों को उनके मूल पद पर वापस भेजा गया है, जो अब तक प्रभारी CMO की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

हालांकि अभी भी कई जगहों पर स्थायी CMO की कमी है, इसलिए कुछ जगह अस्थायी जिम्मेदारी जारी रहेगी। सरकार को उम्मीद है कि इस फैसले से सफाई, पानी, सड़क और बाकी शहरी सुविधाओं में तेजी से सुधार देखने को मिलेगा।

Scroll to Top