शेयर करें...
सारंगढ़ बिलाईगढ़// कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम चिखली में नवीन आँगनबाड़ी भवन का निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने भवन में बने टॉयलेट को छोटे बच्चों के अनुरूप “बेबी टॉयलेट” के रुप में परिवर्तित करने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों के लिए छोटे गार्डन के निर्माण की बात कही। इस दौरान उन्होंने जर्जर स्कूल भवन को तत्काल ध्वस्त (डिस्मेंटल) करने और निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा ग्राम कपरतूंगा में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-1 के भवन का निरीक्षण किया गया, जहां निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। कलेक्टर ने जल्द ही बच्चों को नए भवन में शिफ्ट करने के निर्देश दिए और भवन की गुणवत्ता की जांच भी की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन उपस्थित थे।
50 मॉडर्न आंगनबाड़ी हो रहे तैयार
उल्लेखनीय है कि, जिले में 50 मॉर्डन आंगनबाड़ी भवन तैयार हो रहे हैं। मॉर्डन आंगनबाड़ी में आकर्षक रंग-रोगन, कार्टून वॉल पेंटिंग, बाल पेंटिंग सहित एलईडी टीवी जैसे डिजिटल सुविधा से बच्चे कई प्रकार के गीत, पाठ, कार्टून से गिनती, अक्षर ज्ञान आदि सीखेंगे।


