धूमधाम से मनाया गया भाजयुमो महामंत्री अजय पटेल का जन्मदिन, मौके पर उपस्थित भाजपाइयों ने दी शुभकामनाएं..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// बरमकेला मण्डल भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त महामंत्री अजय पटेल (सिंगारपुर) का जन्मदिन बरमकेला नगर स्थित अटल परिसर में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक, जिला भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी चूड़ामणि पटेल, बरमकेला मण्डल अध्यक्ष राजकिशोर पटेल, बरमकेला मण्डल किसान मोर्चा अध्यक्ष रामकुमार पटेल, गोबरसिंहा सहकारी समिति के प्राधिकृत अधिकारी मुरलीधर पटेल, आई टी सेल प्रमुख शिव दयाल पटेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष गोकुल विश्वकर्मा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की उपस्थिति में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया तथा सबको मिठाई खिलाकर धन्यवाद ज्ञापित किया।

Join WhatsApp Group Click Here

कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक ने अजय पटेल की संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता और नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान सभी ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया।

जिला भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी चूड़ामणि पटेल ने कहा कि अजय पटेल ने हमेशा युवाओं को संगठन से जोड़ने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा लगातार सक्रिय होकर विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों में भागीदारी निभा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान हर्षोल्लास का वातावरण बना रहा और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। अंत में सभी ने मिलकर महामंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

Scroll to Top