एसडीएम कार्यालय परिसर में स्थित सभी कार्यालय और कक्ष का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, राजस्व कोर्ट की सुनवाई में आये पक्षकारों से की चर्चा..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसील एवं उप पंजीयक कार्यालय सारंगढ़ का औचक निरीक्षण कर राजस्व व पंजीयन मामलों के कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। वकीलों के शौचालय की मांग पर कलेक्टर ने एसडीएम को सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए।

Join WhatsApp Group Click Here

राजस्व कोर्ट की सुनवाई में आये पक्षकारों से कलेक्टर ने चर्चा कर उनकी सुविधा और समस्या के बारे में जाना और एसडीएम एवं तहसीलदार को कलेक्टर ने सख्त निर्देश दिए कि पक्षकारों को कोई दिक्कत ना हो।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पूछा कि, एसडीएम कार्यालय में राजस्व प्रकरणों की स्थिति क्या है। राजस्व न्यायालय में कितने प्रकरण दर्ज हैं, अपील में कितने लंबित हैं। 1 या 2 वर्ष से अधिक पुराने लंबित अपील प्रकरण कौन सी है। कलेक्टर ने ऐसे लंबित फाइलें खुलवाकर स्वयं जांच कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। ऐसे ही तहसील कार्यालय में 1 और 2 वर्ष से लंबित राजस्व मामलों, सीमांकन आदि को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने अभियान चलाकर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

नायब तहसीलदार, वासिल बाकी नवीस, सड़क दुर्घटना, आपदा राहत, नाजिर, कानूनगो एवं निर्वाचन शाखा का निरीक्षण करते हुए डॉ कन्नौजे ने कहा कि दुर्घटना और आपदा के आरबीसी 6-4 के प्रकरणों को लंबित न रखा जाए और 15 दिनों के भीतर उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उप पंजीयक शाखा सारंगढ़ का निरीक्षण कर कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने रजिस्टार को रजिस्ट्री के कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, कार्य की भलीभांति जांच करने और हितग्राही के कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि नहीं हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Scroll to Top