शेयर करें...
सारंगढ़ बिलाईगढ़ // NSUI के 56वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में सारंगढ़ में रक्तदान शिविर और शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह देखने लायक रहा और समाज सेवा की भावना साफ नजर आई।
15 से अधिक युवाओं ने किया रक्तदान
इस शिविर में 15 से अधिक रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए। आयोजन के दौरान लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े, बिलाईगढ़ विधायक कविता लहरे, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शुभम बाजपेयी, संजय दुबे, राजकमल अग्रवाल, इशरत खान, रमेश खूंटे सहित NSUI जिला और विधानसभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सरिया में भी हुआ शरबत वितरण
NSUI के स्थापना दिवस के अवसर पर NSUI सरिया द्वारा शरबत वितरण किया गया। सरिया ब्लॉक अध्यक्ष निखिल डनसेना की अगुवाई में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहां 600 राहगीरों को शरबत वितरण किया गया।



You must be logged in to post a comment.