नशे के खिलाफ सरिया पुलिस की कार्रवाई जारी: 73 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, दो कार और मोबाइल जब्त..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सरिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 73 किलो 345 ग्राम गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह गांजा उड़ीसा से कोरबा ले जाया जा रहा था। आरोपियों के कब्जे से एक वेन्यू कार, एक क्रेटा कार और तीन मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 24 लाख 42 हजार रुपये बताई जा रही है।

Join WhatsApp Group Click Here

पायलटिंग कर हो रहा था गांजा परिवहन

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक काले रंग की वेन्यू कार में गांजा परिवहन किया जा रहा है और उसके आगे-आगे एक क्रेटा कार पायलटिंग कर रही है। सूचना के आधार पर कंचनपुर बैरियर के पास घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोका गया। वेन्यू कार की तलाशी लेने पर अंदर रखे 70 पैकेट में कुल 73 किलो 345 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में उड़ीसा कनेक्शन आया सामने

पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे उड़ीसा के कंटामाल (जिला बौद्ध) से गांजा खरीदकर कोरबा में बिक्री के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. रमेश सिदार उर्फ सोनू सिदार (ग्राम छुरी, थाना कटघोरा, जिला कोरबा)
  2. राजेंद्र कुमार दिवाकर (ग्राम सेमीपाली, थाना उरगा, जिला कोरबा।
  3. प्रीतम चेलकर (ग्राम छुरी, थाना कटघोरा, जिला कोरबा)

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, उप निरीक्षक कमल राजपूत, प्रधान आरक्षक विजय यादव, आरक्षक नरेंद्र चंद्रा, विमल जांगड़े, श्रवण, दिलीप स्नेही, खेमलाल अनुज, दिगंबर, लक्ष्मी पटेल, साइबर सेल से रामकुमार मानिकपुरी सहित थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।

Scroll to Top