शेयर करें...
रायपुर// छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग से एक अहम प्रशासनिक खबर सामने आई है। राज्य के गृह विभाग ने विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की सिफारिशों के आधार पर 16 निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक (DSP) पद पर पदोन्नत कर दिया है। जानकारी के अनुसार, यह पदोन्नति 24 मार्च को आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक के बाद दी गई है।
Join WhatsApp Group
Click Here
इस बैठक में निरीक्षक संवर्ग, कंपनी कमांडर और स्पेशल ब्रांच में कार्यरत अधिकारियों के नामों पर विस्तार से विचार किया गया था। अधिकारियों के सेवा रिकॉर्ड, कार्य प्रदर्शन और वरिष्ठता के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की गई।गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी चयनित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया जाता है। हालांकि उनकी पोस्टिंग का आदेश बाद में जारी किया जायेगा।




You must be logged in to post a comment.