सरिया पुलिस की कार्रवाई: 35 पाव देशी शराब के साथ सांकरा का आरोपी गिरफ्तार..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरिया पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 35 पाव देशी प्लेन मदिरा (कुल 6 लीटर 300 एमएल) बरामद की गई है। पुलिस ने शराब के साथ साइकिल भी जब्त की है।

Join WhatsApp Group Click Here

पुलिस को 29 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर भटली चौक, सरिया के पास बिक्री के लिए जा रहा है। सूचना पर थाना सरिया पुलिस ने घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की, जहां एक व्यक्ति साइकिल में दो थैलों में शराब लेकर जाता मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम सुदामा प्रधान (46 वर्ष) निवासी सांकरा, थाना सरिया बताया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 35 पाव देशी प्लेन मदिरा जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 2800 रुपये आंकी गई है। साथ ही परिवहन में इस्तेमाल की जा रही साइकिल को भी जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Scroll to Top