ऑपरेशन आघात के तहत बड़ी कार्रवाई: बायंग गांव में महुआ लाहन नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार..

शेयर करें...

रायगढ़// जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत कोतरारोड़ पुलिस ने ग्राम बायंग में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने गांव के बाहर खेत में छिपाकर रखे गए 100 से अधिक डिब्बों में महुआ लाहन (पास) बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया। साथ ही एक अन्य कार्रवाई में आरोपी दादूलाल बंजारे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

पुलिस को 26 मार्च को सूचना मिली थी कि ग्राम बायंग में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाई जा रही है। सूचना पर प्रशिक्षु डीएसपी अजय नागवंशी और थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में टीम ने गांव में दबिश दी। टीम ने ग्राम कोटवारों के साथ पैदल सर्चिंग की, जहां गांव के बाहर खेत में करीब 105 से 110 प्लास्टिक डिब्बों में महुआ लाहन तैयार अवस्था में मिला। हालांकि मौके पर कोई आरोपी नहीं मिला, लेकिन पुलिस ने पूरे लाहन को नष्ट कर ग्रामीणों को कड़ी चेतावनी दी।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गांव का ही दादूलाल बंजारे अपने घर में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 1200 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी दादूलाल बंजारे (64 वर्ष) निवासी ग्राम बायंग के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के साथ आरक्षक और ग्राम कोटवारों की अहम भूमिका रही। वहीं एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साफ संदेश दिया है कि “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब कारोबार में शामिल लोगों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Scroll to Top