आईपीएल 2026 का आगाज आज, चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB vs SRH के बीच होगा ओपनिंग मुकाबला..

शेयर करें...

रायपुर// जिस पल का क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार था, वह आ गया है। आज 28 मार्च से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग IPL के 19वें सीजन की शुरुआत होने जा रही है। ओपनिंग मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru (आरसीबी) और रनर-अप Sunrisers Hyderabad (एसआरएच) के बीच खेला जाएगा। मुकाबले में एक ओर विराट कोहली और फिल सॉल्ट की पावर हिटिंग होगी, तो दूसरी तरफ ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी देखने को मिलेगी।

Join WhatsApp Group Click Here

दोनों टीमें संतुलित नजर आ रही हैं। आरसीबी ने अपने पिछले सीजन की मजबूत कोर टीम को बरकरार रखा है। बल्लेबाजी में विराट कोहली और फिल सॉल्ट टीम को तेज शुरुआत दे सकते हैं, जबकि मिडिल ऑर्डर में टिम डेविड और जितेश शर्मा फिनिशर की भूमिका निभाएंगे। ऑलराउंडर के रूप में क्रुणाल पांड्या और रोमारियो शेफर्ड टीम को मजबूती देते हैं, वहीं गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार अहम भूमिका निभाएंगे। दूसरी ओर हैदराबाद की टीम अपनी विस्फोटक टॉप ऑर्डर पर निर्भर है, जिसमें अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड और ईशान किशन से तेज शुरुआत की उम्मीद होगी, जबकि हेनरिक क्लासेन और लियाम लिविंगस्टोन मिडिल ऑर्डर संभालेंगे।

मैच आज शाम 7 बजे टॉस के साथ शुरू होगा, जबकि पहली गेंद 7 बजकर 30 मिनट पर डाली जाएगी। अगर दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक खेले गए 25 मुकाबलों में 11 बार आरसीबी और 13 बार हैदराबाद ने जीत दर्ज की है। वहीं चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए 8 मैचों में 5 बार आरसीबी और 3 बार एसआरएच को जीत मिली है, जिससे घरेलू टीम का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है।

पिच रिपोर्ट की बात करें तो चिन्नास्वामी की विकेट बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को हल्की मदद मिलती है, लेकिन उसके बाद बल्लेबाज हावी हो जाते हैं। यहां अब तक 100 मैचों में 53 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 168 रन है, लेकिन दोनों टीमों की आक्रामक बल्लेबाजी को देखते हुए आज का स्कोर 210 से 220 के बीच जा सकता है। हैदराबाद की टीम यहां 287 रन का विशाल स्कोर भी बना चुकी है, जो इस मैदान की बल्लेबाजी अनुकूल परिस्थितियों को दर्शाता है।

संभावित प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी): विराट कोहली, फिल सॉल्ट, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), क्रुणाल पांड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार
इम्पैक्ट: मंगेश यादव, रसिख सलाम

सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच): ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे, जीशान अंसारी, इम्पैक्ट: जयदेव उनादकट

अब देखना दिलचस्प होगा कि टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में कौन सी टीम जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करती है।

Scroll to Top