शेयर करें...
सारंगढ़-बिलाईगढ़// बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बालपुर में पशु औषधालय के शुभारंभ और भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक चंद्रदेव राय शामिल हुए। इस दौरान पशुधन विभाग के उप संचालक, डॉक्टरों और विभागीय कर्मचारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही बड़ी भागीदारी
कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच रोशन कुरे ने की, जबकि उप सरपंच कैलाश राय और उप संचालक एम.के. पांडेय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और पशुधन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल रहा।
2023 में मिली स्वीकृति, अब शुरू हुआ काम
पशु औषधालय की स्वीकृति वर्ष 2023 में मिली थी, लेकिन अब जाकर इसका शुभारंभ हो पाया है। साथ ही 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले भवन का भी विधिवत भूमि पूजन किया गया। लंबे समय से लंबित इस कार्य के शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी देखी गई।
पशुपालकों को मिलेगा बड़ा लाभ
औषधालय शुरू होने से बालपुर और आसपास के गांवों के पशुपालकों को अब इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। गांव में ही बेहतर सुविधा मिलने से पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार होगा और पशुपालन को भी बढ़ावा मिलेगा।


