बड़ी खबर: रायगढ़ में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी..

शेयर करें...

रायगढ़// जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। राज्य शासन के निर्देश पर अवैध अफीम की खेती के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत 19 मार्च को तमनार क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर एक बड़े मामले का खुलासा किया।

Join WhatsApp Group Click Here

मुखबिर की सूचना पर हुई छापेमारी

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आमाघाट क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। जांच के दौरान एक खेत में सब्जी की खेती के साथ-साथ अफीम की अवैध खेती करते पाया गया।

एक एकड़ में फैली थी खेती, आरोपी हिरासत में

जांच में सामने आया कि झारखंड निवासी सुषमा खलखो, पति मार्शल संगा द्वारा करीब एक एकड़ जमीन में अफीम की खेती की जा रही थी। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।

गहराई से जांच, अन्य कड़ियों की तलाश

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध गतिविधि में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस ने साफ किया है कि ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जनता से सहयोग की अपील

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास होने वाली किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर ऐसे अपराधों पर रोक लगाई जा सके।

Scroll to Top