बड़ी खबर: जंगली सूअर के शिकार के लिए बिछाए करंट से युवक की मौत, मारोदरहा में हड़कंप..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// जिले के बरमकेला ब्लॉक अंतर्गत सरिया थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ग्राम मरोदरहा निवासी राजू सिदार (उम्र 35 वर्ष), पिता कन्हैया सिदार की मौत करंट की चपेट में आने से हो गई। घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

Join WhatsApp Group Click Here

टार तालाब में बिछाया गया था करंट

जानकारी के मुताबिक विश्वासपुर बीट अंतर्गत ग्राम दादरपाली के टार तालाब में जंगली सूअर के शिकार के लिए बिजली का करंट बिछाया गया था। इसी दौरान राजू सिदार वहां पहुंच गया और अनजाने में करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इलाके में फैली सनसनी

घटना की खबर मिलते ही आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह घटना एक बार फिर अवैध तरीके से शिकार के लिए लगाए जाने वाले करंट की खतरनाक सच्चाई को सामने लाती है।

पुलिस जांच में जुटी

मामले की सूचना मिलते ही सरिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि करंट किसने और किन परिस्थितियों में लगाया था। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा और जिम्मेदारी को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

Scroll to Top