शेयर करें...
सारंगढ़ बिलाईगढ़// जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम के तहत सरिया पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व में यह कार्रवाई अंजाम दी गई, जिसने पूरे क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली की सराहना बढ़ा दी है।
दरअसल, 19 मार्च 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान मिली मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी प्रमोद यादव ने तत्काल टीम को सक्रिय करते हुए भुलुमुड़ा-सरिया मेन रोड पर घेराबंदी कराई। उनकी सटीक रणनीति के चलते एक आर्टिगा कार (MP 20 CM 7737) और एक पायलटिंग कर रही स्विफ्ट डिजायर कार (MP 65 C 1080) को सफलतापूर्वक रोक लिया गया। आर्टिगा कार की तलाशी लेने पर 120 पैकेट में भरा हुआ 125 किलो 7 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। यह खेप उड़ीसा से शहडोल ले जाई जा रही थी, जिसे पुलिस ने समय रहते पकड़कर बड़ी तस्करी को नाकाम कर दिया।
5 आरोपी गिरफ्तार, अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा
कार्रवाई के दौरान पूर्णानंद सिंह उर्फ राहुल (शहडोल) और ऋषि सिंह (अनुपपुर) सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा उड़ीसा के सोनपुर निवासी विकास से खरीदकर शहडोल में बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, दो कार और चार मोबाइल जब्त कर थाना सरिया में अपराध क्रमांक 57/26, धारा 20(B) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
थाना प्रभारी की नेतृत्व क्षमता की सराहना
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव की तेज निर्णय क्षमता, सटीक रणनीति और टीम मैनेजमेंट की अहम भूमिका रही। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिना किसी चूक के इतनी बड़ी कार्रवाई को सफल बनाया। कार्रवाई में सउनि सुमन चौहान, प्र आरक्षक सुरेंद्र सिदार, आरक्षक नरेंद्र चंद्रा, विमल जांगड़े, श्रवण टंडन, ताराचंद, मोतीलाल जांगड़े, दिगंबर, दिलीप स्नेही, साइबर सेल के दीपक मैत्री सहित थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।


