शेयर करें...
मुंगेली// मुंगेली जिले के जरहागांव थाने ने एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 12 साल की मासूम लड़की को पड़ोसी ने घर में घुसकर बेरहमी से शोषित किया था, लेकिन पुलिस की मुस्तैद निगाहों ने अपराधी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
वारदात की वो भयानक रात
फरवरी 2026 की 28 तारीख, रात करीब 10-11 बजे। लड़की अकेली घर पर पढ़ाई कर रही थी, क्योंकि उसके माता-पिता रोजगार के लिए गुजरात चले गए थे। बाथरूम से लौटते ही पड़ोसी अरविंद सोनवानी कमरे में मौजूद था। उसने कपड़े से लड़की का मुंह और हाथ बांधे, जबरन दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
पिता की गुजरात से वापसी
9 मार्च को लड़की ने पिता को फोन किया- “पापा, तबीयत ठीक नहीं, खतरा लग रहा है।” पिता 12 मार्च को गुजरात से लौटे तो बेटी ने सारी काली सच्चाई बयां की। रिपोर्ट दर्ज होते ही जरहागांव थाने में अपराध नंबर 40/26 धारा 65, 65(1), 333, 351(3) बीएनएस और 4 पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हो गया।
एसएसपी के सख्त निर्देश से हुई गिरफ्तारी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने मामले की गंभीरता देखते हुए तुरंत गिरफ्तारी के आदेश दिए। अति.एसपी नवनीत कौर छाबड़ा और मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में पीड़िता का मेडिकल परीक्षण हुआ, बयान दर्ज किए गए। मुखबिर और तकनीकी मदद से 20 साल के अरविंद पिता धर्मेंद्र सोनवानी, फरहदा निवासी को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपराध कबूल लिया। 13 मार्च को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया
इस सफलता में निरीक्षक प्रसाद सिन्हा (सायबर सेल प्रभारी), उपनिरीक्षक सतेन्द्रपुरी गोस्वामी (जरहागांव थाना प्रभारी), सायबर सेल और थाना जरहागांव स्टाफ ने कमाल किया। एसएसपी भोजराम पटेल ने नाबालिगों से जुड़े मामलों में जीरो टॉलरेंस की मिसाल कायम की।


