बुटीक की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, हाईटेक जिस्मफरोशी के अड्डे से 8 कॉलगर्ल व आपत्तिजनक सामान बरामद..

शेयर करें...

भिलाई// भिलाई के पॉश इलाके नेहरू नगर में देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। शिक्षित और संभ्रांत परिवारों के लिए पहचाने जाने वाले विद्या विहार कॉलोनी में एक मकान से संचालित हो रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

मामले में आईयूसीएडब्ल्यू (IUCAW) और स्मृति नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर विद्या विहार कॉलोनी स्थित एक मकान पर छापा मारा। जब पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी तो अंदर का नजारा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। वहां देह व्यापार का अवैध धंधा संचालित किया जा रहा था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 8 युवतियों को हिरासत में लिया। इसके अलावा इस पूरे रैकेट की संचालिका और एक ग्राहक को भी पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि इस गिरोह की मुख्य आरोपी धनवंति रावटे है, जो सुपेला इलाके में एक बुटीक संचालित करती थी। पुलिस के अनुसार यह बुटीक केवल एक दिखावा था, जिसके माध्यम से वह समाज और पुलिस की नजरों से बचते हुए अवैध गतिविधियां चला रही थी।

पुलिस ने मौके से कई मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल, नगदी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि इस सेक्स रैकेट के तार छत्तीसगढ़ के साथ-साथ वेस्ट बंगाल से भी जुड़े हुए हैं। आरोप है कि वहां से युवतियों को बुलाकर यहां ग्राहकों तक पहुंचाया जाता था।

बताया जा रहा है कि आरोपी सोशल मीडिया और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क करती थी। इन प्लेटफॉर्म पर युवतियों की तस्वीरें भेजकर ग्राहकों को उपलब्ध कराया जाता था और फिर तय स्थान पर उन्हें बुलाया जाता था। पुलिस के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पूछताछ के बाद सभी युवतियों को रिहा कर दिया गया है। वहीं इस मामले में संचालिका धनवंती रावता और ग्राहक अमन शेख के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है और मोबाइल फोन सहित अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

Scroll to Top