रवि तिवारी बने सारंगढ़–बिलाईगढ़ भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी, वर्तमान में सारंगढ नगर मीडिया प्रभारी का निभा रहे थे दायित्व..

शेयर करें...

सारंगढ़–बिलाईगढ़// प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वर्तमान में भाजपा नगर मीडिया प्रभारी रहे रवि तिवारी को सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले का नया जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है और साथ ही सह मीडिया प्रभारी के रूप में ओमकार केशरवानी को भी बनाया गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

प्रदेश के भाजपा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की अनुशंसा पर यह नियुक्ति की गई। रवि तिवारी लंबे समय से संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं और विभिन्न कार्यक्रमों, अभियानों व जनसंपर्क गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। जिला भाजपा पार्टी नेतृत्व ने उनके अनुभव, समर्पण और संवाद क्षमता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति के बाद रवि तिवारी ने शीर्ष नेतृत्व तथा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार प्राथमिकता रहेगा। जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं सहित सारंगढ जिले के समस्त पत्रकारों ने भी उनकी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए रवि तिवारी को बधाई दी है

Scroll to Top