नौघटा के नया बस्ती में लगा ट्रांसफार्मर सरपंच और जिला पंचायत उपाध्यक्ष के प्रयास से जल्द पूरी हुई मांग..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// तहसील सरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत नौघटा के नया बस्ती में लंबे समय से ट्रांसफार्मर की मांग चल रही थी। बार-बार समस्या उठने के बाद आखिरकार गांव को बड़ी राहत मिल गई है। नया बस्ती में नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

Join WhatsApp Group Click Here

इस काम को जल्द पूरा कराने में सरपंच संगीता विरेन्द्र पटेल की अहम भूमिका रही। ग्रामीणों के मुताबिक उन्होंने समस्या को गंभीरता से लिया और लगातार अधिकारियों से संपर्क बनाए रखा। वहीं भाजपा नेता और जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक का भी इस कार्य में महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके प्रयासों से प्रक्रिया में तेजी आई और ट्रांसफार्मर समय से पहले स्थापित हो सका।

बिजली समस्या से मिली राहत

नया बस्ती में ट्रांसफार्मर नहीं होने के कारण ग्रामीणों को बार-बार बिजली संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कम वोल्टेज और ओवरलोड की समस्या आम थी। अब नया ट्रांसफार्मर लगने से बिजली आपूर्ति सुचारू होने की उम्मीद है।गांव के लोगों का कहना है कि पंचायत स्तर पर समस्याओं का त्वरित समाधान होना बड़ी बात है। उनका मानना है कि छोटा हो या बड़ा, हर काम को समय पर पूरा करने की कोशिश की जा रही है।

ट्रांसफार्मर लगने के बाद अब नया बस्ती के घरों में नियमित बिजली मिलने लगेगी, जिससे बच्चों की पढ़ाई, घरेलू काम और छोटे व्यवसायों को सीधा लाभ मिलेगा। गांव में इसे विकास की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Scroll to Top