मुंगेली में अल्पसंख्यक मोर्चा मजबूत होगा: असद मोहम्मद की जिला महामंत्री पद पर नियुक्ति

शेयर करें...

मुंगेली//सरगांव। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं संगठन प्रदेश महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखबूर इकबाल खान के निर्देशानुसार जिला स्तर पर संगठन विस्तार की दिशा में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। मुंगेली जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी की अनुशंसा पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मुंगेली के जिला अध्यक्ष रितेश वाधवा द्वारा जिला पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्यों की सूची जारी की गई। जारी सूची के अनुसार भाजपा के सक्रिय एवं कर्मठ कार्यकर्ता तथा संत शिरोमणि गुरु रविदास शासकीय महाविद्यालय, सरगांव के विधायक प्रतिनिधि असद मोहम्मद को अल्पसंख्यक मोर्चा मुंगेली का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से संगठन में उत्साह का माहौल है। नवनियुक्त जिला महामंत्री असद मोहम्मद ने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मखबूर इकबाल खान, जिलाध्यक्ष दीनानाथ केसरवानी, जिला मंत्री डॉ देवेन्द्र कौशिक, जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष पोषण यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष परमानंद साहू, रामकुमार कौशिक, मण्डल महामंत्री पंकज वर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प दोहराया। वहीं पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने असद मोहम्मद को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा जिले में और अधिक सक्रिय व सशक्त होकर कार्य करेगा।

Join WhatsApp Group Click Here
Scroll to Top