एसआईआर के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, सारंगढ़ जिले में कुल 536343 मतदाता पंजीकृत..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ संजय कंन्नौजे की अध्यक्षता में एसआईआर के अंतिम प्रकाशन के अवसर पर जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक शनिवार को आयोजित की गई, जिसमें प्रतिनिधियों को एसआईआर के अंतिम प्रकाशन की जानकारी दी गई और एक-एक प्रति प्रदाय की गयी। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp Group Click Here

भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिला सारगढ़-बिलाईगढ़ में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान शुरू किया गया है। राज्य भर में 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुए और 4 महीने तक लगातार चले एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के विभिन्न चरणों के प्रभावी संभालन के बाद 21.02.2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई है। मतदाता सूची में अपना नान शामिल कराने या मतदाता सूची से अपना नाम हटवाने से संबंधित दावे और आपत्तियां दिनाक 23.12.2025 से 22.01.2006 के बीच प्रस्तुत किए गये थे। इसके बाद 14 फरवरी 2026 को अंतिम तिथि तक अंतिम पुनरीक्षण किया गया।

अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के अवसर पर संजय कन्नौजे, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जिला सारंगढ- बिलाईगढ द्वारा जिला के सभी नागरिकों को इस अभियान में अभूतपूर्व सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया गया ।

निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए 02 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, 63 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों 778 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और 1330 बूथ लेवल एजेंटो सहित कई स्वयं सेवकों की सक्रिय भागीदारी रही है। जिला सारंगढ़ -बिलाईगढ़ के मतदाताओं का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ है। मीडिया राजनीतिक दलों और अन्य संगठनों का भी सहयोग प्राप्त हुआ।

प्रमुख आंकड़े और उपलब्धियां

डिजिटलीकरणः कुल 597801 मतदाताओं में से 532235 मतदाताओं से गणना फॉर्म प्राप्त हुए जिनका पूर्ण रूप से डिजिटलीकरण किया गया। डोर-टू-डोर सर्वे बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा निरंतर घर-घर जा कर सर्व किया गया जिसमें मृत स्थायी रूप से स्थानांतरित और दो स्थानों पर पंजीकृत मतदाताओं (15506) की पहचान की गई।

मतदाताओं की संख्या में बदलाव

प्रारूप (ड्राफ्ट) सूची से पहले 597801 मतदाता, प्रारूप (ड्राफ्ट) सूची के प्रकाशन के बाद 532235 मतदाता और अंति मतदाता सूची 536343 मतदाता दर्ज हैं। शुद्ध वृद्धि ) प्रारूप (ड्राफ्ट) सूची के प्रकाशन के बाद अंतिम सूची में 4108 मतदाताओं की वृद्धि हुई है।

प्रक्रिया और पारदर्शिता

एसआईआर की घोषणा के बाद से ही जिला भर के 597801 मतदाताओं को गणना फॉर्म के वितरण से लेकर उनके डिजिटलीकरण का कार्य मिशनमोड पर किया गया। इस दौरान जो गणना फॉर्म मृत मतदाता स्थायी स्थानांतरण या अनुपस्थिति के कारण वापस नहीं मिले. उनकी पुष्टि के लिए बूथ लेवल अधिकारियों और राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटो के बीच बैठकें आयोजित की गई।

सभी विधानसभा क्षेत्रों में इन बैठकों के अंत में, जिन मतदाता‌ओं के गणना फॉर्म वापत नहीं आए उनकी सूची विधानसभा क्षेत्रवार जिला निर्वाचन अधिकारी जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के वेबसाइट https://sarangarh-bilaigarh.cg.gov.in और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ की वेबसाईट https://ceochhattisgarh.nic.in पर प्रकाशित की गई थी।

चार महीने तक चली निरंतर कार्य के बाद 01.01.2026 की अर्हता तिथि के आधार पर 21.02.2026 को जिला सारगढ़-बिलाईगढ़ के सभी मतदान केन्द्रों सहित प्रत्येक निर्धारित स्थानों पर अतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। यह अंतिम मतदाता सूची जिला निर्वाचन अधिकारी जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ की वेबसाईट https://sarangarh-bilaigarh.cg.gov.in और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ की वेबसाईट https://ceochhattisgarh.nic.in पर भी उपलब्ध है, जहां मतदाता अपने विवरण जांच कर सकते हैं।

एसआईआर की मुख्य बातें

राजनीतिक दलों को मतदाता सूची की प्रति जिले में सभी मान्यता प्राप्त राजनातिक दलों को अंतिम मतदाता सूची की दो प्रतियां (एक प्रति फोटो वाली प्रिंटेड और एक बिना फोटो वाली सॉफ्ट कॉपी निःशुल्क साझा की गई। फोटोग्राफ अपडेट विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान नागरिकों से प्राप्त नवीनतम फोटोग्राफ भी अंतिम मतदाता सूची में प्रकाशित की गई।

इस प्रकार 01.01.2026 की पात्रता तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा भी प्रपत्र 6 भरकर भविष्य में प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। भविष्य में समय-समय पर होने वाले आवश्यक संशोधनों के अनुसार नागरिक प्रपत्र 6, 7 और 8 भी भर सकेंगे। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान आगामी अर्हता तिथि 01.10.2026 के संदर्भ भावी मतदाताओं से आवेदन प्रपत्र 6 में प्राप्त किया गया है।

सभी मतदाता अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम नीचे दिये गये माध्यमों से जांच सकते हैं-

  1. वेबसाईट https://ceochhattisgarh.nic.in
  2. वोटरपोर्टल https://voters.eci.gov.in
  3. ECINET App
  4. बीएलओ से
  5. जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय/ERO/AERO कार्यालय से

महत्वपूर्ण जानकारी

यदि आपका नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म 6 भरकर, उसके साथ घोषणा पत्र और आवश्यक सहायक दस्तावेज संलग्न कर ऑनलाईन या ऑफलाईन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यदि अंतिम मतदाता सूची में दी गई जानकारी में कोई त्रुटि है, तो फॉर्म 8 भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाईन या ऑफलाईन सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है।

किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में छूट न जाये तथा कोई किसी अपात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल न हो इस उद्‌देश्य के साथ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची की शुद्धता, आधुनिकता और समावेशिता के लिए चलाए गए इस निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को सफल बनाने में निर्वाचन प्रणाली के सभी अधिकारियों कर्मचारियों, बूथ लेवल अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का कार्य सराहनीय रहा है।

Scroll to Top