जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में पाली महोत्सव में स्टॉल लगा लोगो को किया जागरूक

शेयर करें...

Join WhatsApp Group Click Here

Share this News

कोरबा पाली/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में पाली महोत्सव में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का स्टॉल लगाकर शिविर का आयोजन किया गया जिसके तहत निशुल्क विधिक सेवा के बारे में जानकारी देते हुए पंपलेट वितरण किया गया एवं लोगों को जागरूक किया गया एवं मोटरयान अधिनियम, पोक्सो एक्ट, गुमशुदा बच्चों पर होने वाले अपराध, बाल संरक्षण, बाल विवाह, आगामी होने वाले लोक अदालत, महिलाओं के अधिकार, बाल श्रम चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 10 98 एवं नालसा टोल फ्री नंबर 15100 आदि के बारे में जानकारी दिया गया।

एवं कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रथम व्यवहार न्यायाधीश सुश्री सोआ मंसूर मैडम उपस्थित होकर जागरूकता के इस सराहनीय प्रयास हेतु बधाई दी साथ ही साथ योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने हेतु आवश्यक निर्देश भी प्रदान किए गए। पाली महोत्सव में लगाए गए विभागीय स्टॉल ने न केवल जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई बल्कि जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम भी बनी नागरिकों ने स्टॉल का अवलोकन किया तथा इस पहल की सराहना की। जिसमें अधिकार मित्र -प्रतीक्षा शर्मा , तलवीर सिंह ,सफीन दास महंत , आरती मंगेशकर तालुका विधिक सेवा समिति कटघोरा पाली उपस्थित रहे।

Scroll to Top