शेयर करें...
सारंगढ़-बिलाईगढ़// बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर आयोजित अहम बैठक में अनुपस्थित रहना पीएम श्री सेजेस बरमकेला के 10 शिक्षकों को भारी पड़ गया। जिला शिक्षा अधिकारी जे. आर. डहरिया ने सभी संबंधित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
जानकारी के अनुसार 18 फरवरी 2026 को बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर संस्था में आवश्यक बैठक बुलाई गई थी। बैठक के बाद स्टाफ मीटिंग भी आयोजित की गई, लेकिन इसमें 10 शिक्षक बिना किसी सक्षम अधिकारी को पूर्व सूचना दिए अनुपस्थित पाए गए।
जिला शिक्षा अधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसे कर्तव्य के प्रति लापरवाही माना है। सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत इसे कदाचार की श्रेणी में रखते हुए शिक्षकों से जवाब मांगा गया है।

शिक्षा विभाग में बढ़ी हलचल
बताया जा रहा है कि बीते एक सप्ताह के भीतर 15 से 20 शिक्षकों को अलग-अलग मामलों में नोटिस जारी किए जा चुके हैं। लगातार हो रही इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हलचल है। संकेत साफ हैं कि बोर्ड परीक्षा जैसे संवेदनशील मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिले में बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की मॉनिटरिंग लगातार की जा रही है और अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि लापरवाही पाए जाने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।




You must be logged in to post a comment.