कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने ली बोर्ड परीक्षा उड़नदस्ता टीम की बैठक..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्टरेट सभाकक्ष में दसवीं, बारहवीं बोर्ड परीक्षा से जुड़े उड़नदस्ता टीम के साथ बैठक लेकर उन्हें निर्देश दिए कि सभी निर्धारित समय पर निश्चित स्थान में पहुंचे।

Join WhatsApp Group Click Here

जिस दिन जिस विषय का परीक्षा हो उस दिन उस विषय का शिक्षक की ड्यूटी नहीं लगाई जाए। स्कूल परिसर में गहरी शांति का वातावरण हो। बच्चों के परीक्षा के दौरान अनावश्यक आपसी बातचीत कोई नहीं करें। प्रश्न पत्र खोलते समय इसकी गोपनीयता बरकरार अनिवार्य रूप से रखी जाए।

इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू, ऋचा सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी जोइधाराम डहरिया सहित दल के सदस्य उपस्थित थे।

Scroll to Top