पुलिस की त्वरित कार्रवाई : चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी दबोचे, बाइक बेचने के लिए तलाश रहे थे ग्राहक..

शेयर करें...

रायगढ़// कोतवाली पुलिस ने प्लांटकर्मी की चोरी हुई मोटरसाइकिल को दो दिन के भीतर बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बाइक बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

Join WhatsApp Group Click Here

उर्दना पेट्रोल पंप से हुई थी चोरी

प्रार्थी हरिशचंद्रा (26 वर्ष), निवासी ग्राम अरसिया थाना जैजेपुर जिला सक्ती, वर्तमान बोईरदादर रायगढ़, ने 10 फरवरी को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 8 फरवरी को वे अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 L 1014 से अग्रहो स्टील पावर चिराईपानी प्लांट गए थे।

दोपहर करीब 1:30 बजे उर्दना पेट्रोल पंप के पास बाइक खड़ी कर प्लांट बस से ड्यूटी पर चले गए। रात करीब 10:30 बजे लौटने पर मोटरसाइकिल गायब मिली। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 58/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

ग्राहक तलाशते पकड़े गए

पतासाजी के दौरान 15 फरवरी को सूचना मिली कि मंगलूडिपा निवासी संदीप खत्री चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया।

पूछताछ में संदीप खत्री ने अपने साथी सुरेश यादव निवासी उर्दना के साथ मिलकर 8 फरवरी को बाइक चोरी करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से मोटरसाइकिल CG 12 L 1014 बरामद की गई। दोनों आरोपियों को भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 3(2) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. संदीप खत्री, पिता अशोक कुमार खत्री, उम्र 29 वर्ष, निवासी जलालापुरबाद थाना मुग्गा जिला मुग्गा (पंजाब), वर्तमान पता मंगलूडिपा थाना कोतरारोड़ रायगढ़
  2. सुरेश यादव, पिता जागेश्वर यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी सोहनपुर थाना लैलूंगा, वर्तमान पता उर्दना रायगढ़

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन और स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने कहा है कि चोरी के मामलों में लगातार निगरानी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Scroll to Top