28 फरवरी तक समितियों से धान उठाव करें मिलर, कलेक्टर ने सीधे राइस मिल तक परिवहन के दिए निर्देश..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// खरीफ विवरण वर्ष 2025 -26 के अंतर्गत समितियों से धान का उठाव व मिलिंग कार्य पारदर्शिता के साथ सुव्यवस्थित रूप से एवं शासन के निर्देशों के अनुरूप संपादित करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे ने जिले के राईस मिलरों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली।

Join WhatsApp Group Click Here

उन्होंने सभी राइस मिलर्स को 28 फ़रवरी तक संबंधित उपार्जन केंद्र से धान उठाव करने के स्पष्ट निर्देश दिए। बैठक में डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू, खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे, मार्कफेड अधिकारी शीतल भोई सहित राइस मिलर्स उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर ने मिलरों को बिना रुके धान से भरे वाहन को समिति से सीधा राइस मिल ले जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है। धान मिलिंग कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता स्वीकार्य नहीं होगी। धान को किसी भी स्थिति में मिल परिसर पर संग्रहीत करके रखा जाए। सभी राइस मिलरों को तत्काल प्रभाव से मिलिंग कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

Scroll to Top