एक्शन मोड पर रायगढ़ पुलिस : शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार..

शेयर करें...

रायगढ़// रायगढ़ पुलिस ने शिवा नगर क्षेत्र में देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने की।

Join WhatsApp Group Click Here

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि केवड़ाबाड़ी एसबीआई मेन ब्रांच के सामने स्थित एक मकान में बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में रेड की योजना बनाई गई। पीटा एक्ट के प्रावधानों के तहत एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर मकान में भेजा गया। संकेत मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी।

मौके पर आरोपी राहूल कुमार यादव, उसकी महिला सहयोगी और अनैतिक कार्य के लिए लाई गई दो महिलाएं मिलीं। तलाशी के दौरान नकद 2000 रुपये, दो मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार के जरिए अवैध कमाई कर रहा था। थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 40/2026 के तहत अनैतिक देह व्यापार (पीटा) अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

एसएसपी का संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ जिले में जुआ-सट्टा, अवैध शराब, देह व्यापार या किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी और आम नागरिक निर्भय होकर सूचना दें, हर सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Scroll to Top