शेयर करें...
रायपुर// छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक भर्ती को लेकर नया आदेश जारी किया है। अब राज्य में 5,000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की अनुमति मिल गई है। इससे पहले 4,708 पदों की ही भर्ती की मंजूरी थी, लेकिन सहायक शिक्षकों के 292 पदों के सृजन के साथ पूरे 5,000 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।
तकनीकी कारणों से कटे पद अब फिर जोड़े गए
28 अक्टूबर 2025 को जारी आदेश में तकनीकी कारणों से 5,000 में से केवल 4,708 पदों पर भर्ती की अनुमति दी गई थी। इससे यह संदेश गया कि कुल पदों में कमी कर दी गई है। अब शिक्षा विभाग ने 292 सहायक शिक्षकों के नए पदों को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही कुल 5,000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से संभव हो गई है।
शिक्षा विभाग के इस फैसले को सरकारी स्कूलों में लंबे समय से चली आ रही शिक्षकों की कमी दूर करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। वहीं, भर्ती का इंतजार कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए भी यह फैसला बड़ी राहत लेकर आया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत गाइडलाइन और आगे की कार्रवाई को लेकर निर्देश जल्द ही जारी किए जा सकते हैं।
यहां देखें आदेश की कॉपी




You must be logged in to post a comment.