केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, किराये के मकान से चल रहा था गोरखधंधा, दो आरोपी गिरफ्तार..

शेयर करें...

रायगढ़// रायगढ़ जिले में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। केलो बिहार कॉलोनी में किराये के मकान से संचालित हो रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पीटा एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp Group Click Here

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के स्पष्ट निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना चक्रधरनगर और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि केलो बिहार स्थित संतोष सोनी के मकान में किरायेदार डिंपी उर्फ राहुल इजारदार बाहर से महिलाओं को लाकर देह व्यापार करवा रहा है।

सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने पहले एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर मकान भेजा। जैसे ही संकेत मिला, पुलिस टीम ने तत्काल मकान की घेराबंदी कर दबिश दी। छापेमारी के दौरान मकान के अंदर तीन महिलाएं, पुलिस पाइंटर, मुख्य आरोपी डिंपी उर्फ राहुल इजारदार और एक अन्य व्यक्ति नागेंद्र विश्वकर्मा पाए गए। मौके से देह व्यापार में प्रयुक्त आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन और नकद राशि जब्त की गई।

पूछताछ में सामने आया कि डिंपी इजारदार किराये के मकान में महिलाओं को पैसों का लालच देकर वेश्यावृत्ति करवाता था और स्वयं पूरे नेटवर्क का संचालन करता था। वहीं नागेंद्र विश्वकर्मा भी इस अनैतिक गतिविधि में संलिप्त पाया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 32/2026 के तहत अनैतिक देह व्यापार (पीटा) अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 में मामला दर्ज किया है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. डिंपी उर्फ राहुल इजारदार, उम्र 40 वर्ष, निवासी केलो बिहार, थाना चक्रधरनगर
  2. नागेंद्र विश्वकर्मा, उम्र 35 वर्ष, निवासी गणेश चौक, थाना कोतरारोड

इस कार्रवाई पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि जिले में किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

इस सफल ऑपरेशन में एडिशनल एसपी अनिल सोनी, एडिशनल एसपी साइबर अनिल विश्वकर्मा, सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना चक्रधरनगर और साइबर थाना की टीम, सहित महिला पुलिस बल की अहम भूमिका रही।

Scroll to Top