नदीगांव में शबरीनारायण महोत्सव का भव्य आयोजन, समाज की एकता और विरासत पर हुआ मंथन..

शेयर करें...

सारंगढ़–बिलाईगढ़// तहसील सरिया के ग्राम नदीगांव में शबरीनारायण महोत्सव का भव्य और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला।

Join WhatsApp Group Click Here

महोत्सव के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद निरंजन बिशी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संवरा समाज के प्रांताध्यक्ष प्रेमलाल सिदार ने की, जबकि संरक्षक के रूप में जंगल सिदार उपस्थित रहे। विशेष रूप से उप प्रांताध्यक्ष रामकुमार सिदार, कृषकेतु भोई, जिला अध्यक्ष सुलोचना सिदार, प्रांतीय पदाधिकारी संध्या भोई, चंद्रकांती भोई, संध्या सिदार, युवराज रावल, आनंद बीशी सहित सारंगढ़–बिलाईगढ़, रायगढ़ जिला और पश्चिम ओडिशा से आए विभिन्न शाखा अध्यक्ष, पदाधिकारी और समाज के भाई-बहन कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम में विशेष गोटिया के रूप में रमेश बिसवाल तथा ग्राम पंचायत नदीगांव के सरपंच गौरी शंकर विशाल की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। नदीगांव, लिपती, सरिया और परशुरामपुर से आए समाजजनों के सहयोग से महोत्सव का सफल आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि निरंजन बिशी ने अपने उद्बोधन में संवरा समाज के गौरवशाली इतिहास और उसके विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने शबरीनारायण धरोहर के संरक्षण और यहां आवश्यक सुविधाओं के विकास के लिए प्रतिबद्धता भी जताई। वहीं प्रांताध्यक्ष प्रेमलाल सिदार ने समाज की वर्तमान स्थिति, चुनौतियों और भविष्य की दिशा पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के अंत में उप प्रांताध्यक्ष रामकुमार सिदार ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभा के समापन की घोषणा की। पूरे कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष सुलोचना सिदार ने किया। शबरीनारायण महोत्सव ने समाज की एकता, परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने का संदेश दिया।

Scroll to Top