शेयर करें...
रायगढ़// डाइट घरमजगढ़ में बालवाड़ी शिक्षकों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण 19 जनवरी 2026 को शुरू हुआ था, लेकिन कुछ कारणों से बीच में स्थगित करना पड़ा। इसके बाद 29 और 30 जनवरी को दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित कर अधूरा प्रशिक्षण पूर्ण कराया गया।
प्रशिक्षण के दौरान डाइट प्राचार्य अनिल पैकरा, प्रशिक्षण प्रभारी अनिल ग्वेल, बालवाड़ी प्रशिक्षण नोडल बृजेश द्विवेदी और मास्टर ट्रेनर ओमकुमारी पटेल, आरती साहू व जयंती श्याम ने शिक्षकों को मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बालवाड़ी स्तर पर बच्चों को कैसे बेहतर और रोचक शिक्षा दी जाए, इस पर विशेष फोकस किया गया।
इस कार्यक्रम में जिले के पुसौर, धरमजयगढ़ और घरघोड़ा विकासखंडों से बालवाड़ी शिक्षक और शिक्षिकाएं शामिल हुईं। मास्टर ट्रेनर्स ने विभिन्न गतिविधियों और थीम आधारित शिक्षण पद्धतियों की जानकारी दी, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके।
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने भी अपने अनुभव साझा किए और आकर्षक प्रस्तुतीकरण दिए। पूरे प्रशिक्षण में बच्चों की बेहतर शिक्षा को लेकर शिक्षकों का उत्साह और समर्पण साफ नजर आया। प्रतिभागियों ने इसे उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे कक्षा में पढ़ाने के तरीके और अधिक प्रभावी होंगे।


