अमलडीहा और पासीद रेत खदान आवंटन हेतु ऑनलाइन बोली जमा करने की अंतिम तिथि 3 फ़रवरी..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// जिला खनिज कार्यालय की ओर से जिले के नागरिकों की जानकारी के लिए सूचना जारी किया गया है कि छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम् 2025 के नियम-7 के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) के माध्यम से पहले चरण में कुल 02 साधारण रेत उत्खननपट्टा खदान अमलडीहा तहसील बिलाईगढ़ एवं पासीद तहसील सारंगढ़ आवंटन किया जाना है, जिस हेतु अर्हता प्राप्त बोलीदार इलेक्ट्रॉनिक नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) में भाग ले सकता है।

Join WhatsApp Group Click Here

इलेक्ट्रॉनिक नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) हेतु तकनीकी एवं वित्तीय बोली 03 फ़रवरी 2026 को शाम 5:30 बजे तक जमा की जाएगी। बोलियां केवल एमएसटीसी पोर्टल के ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से स्वीकार की जाएगी। निविदा के नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी एमएसटीसी पोर्टल, खनिज साधन विभाग एवं जिला कार्यालय की वेबसाईट, कार्यालय कलेक्टर खनिज शाखा, सारंगढ़ -बिलाईगढ़ तथा संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, जिला पंचायत भवन के सूचना पटल में अवलोकन कर प्राप्त कर सकते हैं।

Scroll to Top