बलरामपुर और सरगुजा के बाद एक और जिले में छुट्टी का आदेश हुआ जारी, कड़के की ठंड की वजह से 10 जनवरी तक स्कूल बंद..

शेयर करें...

रायपुर// कड़ाके की ठंड के अलर्ट के बीच स्कूलों के बंद होने का सिलसिला भी जारी है। पहले बलरामपुर, फिर सरगुजा के बाद एक और जिले में ठंड की वजह से स्कूल बंद करने का आदेश जारी हुआ है। सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले में भी 10 जनवरी तक स्कूलों को बंद कर दिया गया है। हालांकि शिक्षकों के लिए छुट्टी नहीं होगी। ये आदेश पहली से लेकर 5वीं तक के बच्चों पर लागू होगी।

Join WhatsApp Group Click Here

कलेक्टर कार्यालय की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए ये आदेश अनिवार्य होगा। हालांकि शिक्षकों को पूर्व निर्धारित समय सारिणी के मुताबिक स्कूल आना होगा।

देखें आदेश

Scroll to Top