सरिया की बेटी गुंजन मेहर का नेशनल योगासन चैंपियनशिप के लिए चयन, घर आगमन पर नगर में हुआ भव्य स्वागत..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// सरिया नगर के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब गुंजन मेहर का चयन राष्ट्रीय स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के लिए हुआ। यह प्रतियोगिता 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक महाराष्ट्र के संगमनेर में आयोजित की गई, जिसमें देशभर के कई राज्यों से खिलाड़ियों ने भाग लिया।

Join WhatsApp Group Click Here

नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर लौटने के बाद गुंजन मेहर का सरिया बस स्टैंड में बाजे-गाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर खेलना अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जाती है, इसी खुशी में नगरवासियों ने उत्साह के साथ बेटी का अभिनंदन किया।

गुंजन मेहर, लोकनाथ मेहर और केतकी मेहर की बेटी हैं। उनके स्वागत के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण सराफ, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप सतपथी, भुवन अग्रवाल, बुद्धेश्वर सामल, मिलन प्रधान सहित परिजन और बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। सभी ने मिठाई खिलाकर और फूल माला पहनाकर गुंजन को शुभकामनाएं दीं।

बताया गया कि सरिया में पिछले पांच वर्षों से योगिनी योग एवं मार्शल आर्ट सेंटर संचालित हो रहा है। सेंटर की संचालिका और कोच यज्ञसेनी प्रधान ने इसे पूरे नगर के लिए गर्व की बात बताया। उन्होंने कहा कि योगासन खिलाड़ियों की बॉडी फ्लेक्सिबिलिटी उन्हें अन्य खेलों से अलग पहचान दिलाती है और हर व्यक्ति को स्वस्थ तन-मन के लिए नियमित योग अभ्यास करना चाहिए।

गौरतलब है कि गुंजन मेहर से पहले भी योगिनी योग एवं मार्शल आर्ट सेंटर से आरती मेहर, परिधि सिदार और सत्यम प्रधान का चयन नेशनल चैंपियनशिप के लिए हो चुका है। लगातार हो रही इन उपलब्धियों से सरिया नगर का नाम खेल जगत में रोशन हो रहा है।

Scroll to Top