शेयर करें...
सारंगढ़-बिलाईगढ़// जिले में नशे के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम के तहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में जब्त गांजे का नष्टीकरण किया है। जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज कुल 35 प्रकरणों में जब्त 757.353 किलोग्राम गांजा को विधिवत नष्ट कर दिया गया।
छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशों के तहत गठित जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति की निगरानी में यह कार्रवाई 27 दिसंबर 2025 को की गई। औषधि निपटान समिति के अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय, सदस्य प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी आनंदमसीह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडेय की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई।
नष्टीकरण की यह कार्रवाई MSP Steel & Power Plant में स्थित भट्ठी में की गई, जहां जब्त गांजे को जलाकर पूरी तरह नष्ट किया गया। इस दौरान पंचान की उपस्थिति में सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर लगातार नजर रखी जा रही है। गांजा तस्करी और नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


