वीडियो : सरिया सेवा सहकारी समिति में किसानों की दौड़, ऑफलाइन टोकन शुरू होते ही लगा हुजूम..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// बरमकेला ब्लॉक के सरिया की सेवा सहकारी समिति में आज दोपहर एक अलग ही नजारा देखने को मिला। जैसे ही किसानों को ऑफलाइन टोकन वितरण शुरू होने की जानकारी मिली, बड़ी संख्या में किसान समिति पहुंचने लगे और टोकन के लिए लाइन में लगने की जल्दी में दौड़ते हुए दिखाई दिए। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किसान किस प्रकार लाइन पकड़ने के लिए भागते दिखाई दे रहे है। जिससे उनकी लंबे समय से चल रही परेशानी साफ झलकती है।

Join WhatsApp Group Click Here

बता दे कि आज से समितियों में कुछ प्रतिशत ऑफलाइन टोकन कटाना शुरू किया है। पहले सौ प्रतिशत ऑनलाइन टोकन कट रहे थे, लेकिन लगातार तकनीकी दिक्कतों और असुविधाओं के कारण किसान काफी परेशान थे। इन्हीं समस्याओं को लेकर प्रदेशभर में और सरिया तहसील में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में ऑफलाइन टोकन व्यवस्था लागू करने सहित कई मांगें रखी गई थीं और तीन दिन में समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई थी।

इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए सरकार ने छोटे किसानों के लिए ऑफलाइन टोकन की सुविधा फिर से शुरू कर दी। जैसे ही यह व्यवस्था लागू हुई, किसानों में राहत की लहर दौड़ गई। जानकारी मिलते ही सेवा सहकारी समितियों में भीड़ बढ़ गई और टोकन लेने को लेकर माहौल काफी सक्रिय हो गया।

किसानों का कहना है कि ऑफलाइन टोकन शुरू होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। वे उम्मीद कर रहे हैं कि आगे खरीद प्रक्रिया में उन्हें और आसानी मिलेगी और बार-बार ऑनलाइन दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा

सहायक आयुक्त सहकारिता व्यास नारायण साहू ने फोन के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि टोकन और समितियों की लिमिट संबंधी निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया जाता है। फिलहाल 70 फीसदी ऑनलाइन और 30 फीसदी ऑफलाइन काटने की व्यवस्था शुरू की गई है, वहीं खरीदी की लिमिट बढ़ाने के लिए भी हमारे द्वारा 5 तारीख से राज्य सरकार को अवगत करवाया गया है, जैसे ही कुछ फैसला आता है बता दिया जाएगा।

Scroll to Top