मानिकपुर छोटे में भाजपा में शामिल होने लोगों की लगी लंबी कतार, वर्तमान सरकार से प्रभावित होकर ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// भाजपा सरिया मण्डल के ग्राम मानिकपुर छोटे में मंगलवार का दिन राजनीतिक रूप से काफी गर्म रहा। गांव के कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता लेते हुए पार्टी को मजबूती देने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने कहा कि विष्णुदेव सरकार की नीतियों और प्रदेश वित्त मंत्री व रायगढ़ क्षेत्र के विधायक ओ. पी. चौधरी के विकास कार्यों ने उन्हें भाजपा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

Join WhatsApp Group Click Here

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार, जिला उपाध्यक्ष मनोहर पटेल, मण्डल सरिया अध्यक्ष प्रदीप सतपथी, मण्डल बरमकेला अध्यक्ष राजकिशोर पटेल, मण्डल महामंत्री सरिया नारायण प्रधान, मण्डल महामंत्री सरिया महेश बारीक, मण्डल महामंत्री बरमकेला वरुण पटेल और पूर्व जिला उपाध्यक्ष कैलाश पण्डा की मौजूदगी में ग्रामीणों ने भाजपा प्रवेश किया।

कार्यक्रम में नरेश पटेल, जगन्नाथ पटेल, परीक्षित पटेल, दिनेश पटेल, मिलन प्रधान, फगुलाल पटेल, जोगीराम विश्वकर्मा समेत कई कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

इस मौके पर रवि पटेल, गनपत पटेल, मिथिलेश पटेल, ओमप्रकाश पटेल, नेत्रानंद पटेल, किशोर पटेल, भगवतिया पटेल, गजपति पटेल, रेशम पटेल, भोजराम पटेल, भूषण पटेल, रमेश पटेल, गंगाराम पटेल, गिरधारी पटेल, तपेश्वर पटेल, भुवनेश्वर पटेल, पांडव पटेल, नरसिंह पटेल, गोपाल पटेल, नेपाल पटेल, देवनाथ पटेल, प्रदीप पटेल, गुरूपाल पटेल, उमेश पटेल, देवानंद पटेल, मालिकराम पटेल, ईश्वर पटेल, तेजराम पटेल, अकुर पटेल, हेमसागर पटेल, मुकुंद पटेल, लबो यादव और लोकेश यादव ने भाजपा प्रवेश किया।

Scroll to Top