शराब रेड के दौरान आबकारी टीम से हुज्जतबाजी, पुलिस ने दो फरार आरोपियों को भी भेजा जेल..

शेयर करें...

रायगढ़// पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली में आबकारी टीम द्वारा अवैध शराब के खिलाफ की जा रही रेड के दौरान हुज्जतबाजी और मारपीट करने वाले बोटलाल सिदार और छोटे लाल सिदार को पुसौर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए रिमांड पर भेजा।

Join WhatsApp Group Click Here

घटना 11 सितंबर 2025 की है, जब आबकारी उपनिरीक्षक याजेन्द्र कुमार मेहर अपने स्टाफ के साथ मुखबिर सूचना पर बरपाली पहुंचे। कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने तलाशी से इंकार किया और टीम से बहस की। इसके बाद अन्य लोग भी उनके साथ हो-हल्ला करने लगे और आबकारी मुख्य आरक्षक लालसिंह कंवर के साथ धक्का-मुक्की एवं हाथापाई की।

इस मामले में आबकारी उप निरीक्षक याजेन्द्र कुमार मेहर द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराए जाने पर पुसौर थाना में अपराध क्रमांक 249/2025 के तहत धारा 296, 351(2), 221, 121(1), 132, 127, 3(5) BNS के तहत कार्रवाई की गई। विवेचना के दौरान आरोपियों पर धारा 115(2) बीएनएस भी बढ़ाई गई।

फरार चल रहे बोटलाल सिदार (42) और छोटे लाल सिदार (34), निवासी ग्राम बरपाली को आज पुसौर पुलिस ने पकड़ लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया है। पुसौर पुलिस इस तरह की घटनाओं पर निगरानी जारी रखे हुए है।

Scroll to Top