शेयर करें...
रायपुर// छत्तीसगढ़ में पटवारी से राजस्व निरीक्षक प्रमोशन भर्ती घोटाले के मामले में EOW एवं ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान ठोस प्रमाण मिलने पर ब्यूरो ने दो सहायक सांख्यिकी अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। मामले में अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य संबंधित लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है।
सहायक सांख्यिकी अधिकारी है पद
गिरफ्तार आरोपियों में वीरेन्द्र जाटव, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, कार्यालय आयुक्त भू-अभिलेख रायपुर, हेमंत कौशिक, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, कार्यालय क्षेत्रीय उप आयुक्त भू-अभिलेख रायपुर हैं।
डिजीटल साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई
एसीबी और ईओडब्ल्यू टीम को इस मामले में महत्वपूर्ण डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्य मिले हैं, जिनसे आरोपियों की भूमिका स्पष्ट होती है। आरोपियों द्वारा पैसों के लेन-देन, प्रश्नपत्र तक पहुंचा और अभ्यर्थियों से संपर्क के प्रमाण जांच एजेंसी के कब्जे में हैं। जांच अधिकारियों का कहना है कि यह संगठित स्तर पर चल रहा भ्रष्टाचार का बड़ा मामला है, जिसमें और भी नाम सामने आ सकते हैं।
मोबाइल डेटा खंगाल रही पुलिस
मामले में कई अन्य अधिकारी-कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। म् अभी भी मामले से जुड़े दस्तावेजों, मोबाइल डेटा, कॉल रिकॉर्ड, वित्तीय लेन-देन और व्हाट्सऐप चैट की बारीकी से जांच कर रही है। यह गिरफ्तारी छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सिस्टम में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। जांच एजेंसी ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में और भी बड़ी कार्रवाई संभव है।


