अवैध धान भंडारण और परिवहन करने पर सारंगढ़, बरमकेला और सरिया क्षेत्र में किया गया जब्त, राजस्व और मंडी विभाग ने की संयुक्त कार्रवाई..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होने से पहले ही धान का अवैध परिवहन और भंडारण शुरू हो गया है। इस पर लगाम लगाने प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर शनिवार को राजस्व एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने जिले के अलग अलग क्षेत्रों में अवैध रूप से परिवहन और भंडारण पर करते धान जब्त किया है।

Join WhatsApp Group Click Here

पहले मामले में जांच दल द्वारा मंडी में पंजीकृत व्यापारियों चंद्रा ट्रेडर्स उलखर एवं भोजराम साहू कुधरी के दुकान, गोदाम परिसर में भंडारित धान मात्रा 482 बोरी (192.80 क्विं) अवैध होने के मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत जप्ती प्रकरण बनाया गया है, इसमें मंडी सचिव राजेन्द्र कुमार ध्रुव, प्रीति तिर्की, अंजू दिनकर, धवेंद्र कुमार साहू एवं जगदीश बरेठ शामिल थे।

इसी प्रकाऱ राजस्व विभाग एवं मंडी संयुक्त जाँच दल के द्वारा बरमकेला तहसील के ग्राम सोनबला में नरेश सिदार के निवास में 133 बोरी धान अवैध रूप से भंडारा पाया गया, जिसे मंडी अधिनियम के तहत जब्ती की कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में नायब तहसीलदार मोहन साहू और मंडी के कर्मी शामिल थे।

इसी तरह तहसीलदार कोमल साहू के नेतृत्व में मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने सरिया क्षेत्र में भी छापेमारी कर दो ट्रैक्टरों में लदा धान जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान दोनों ट्रैक्टर चालक धान परिवहन के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। इस पर टीम ने धान को जब्त कर सरिया थाना के सुपुर्द किया। तहसीलदार कोमल साहू की मौजूदगी में की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

मंडी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना पंजीयन या अनुमति के धान की खरीदी-बिक्री एवं परिवहन पूर्णतः प्रतिबंधित है। प्रशासन ने चेतावनी दी कि ऐसी अनियमितताओं पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध धान कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन धान खरीदी प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने के लिए सतत निगरानी कर रहा है।

Scroll to Top