सांसद खेल महोत्सव 2025 के जोन स्तरीय खेल की शुरुआत, बोन्दा जोन में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़ // ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के समस्त नागरिकों में खेल भावना विकसित करने, उन्हें खेलों से जोड़कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया है। जिसके तहत “फिट युवा, विकसित भारत” के संदेश के साथ जोन स्तरीय आयोजन बोन्दा में जोश और उत्साह के माहौल में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा मंडल सरिया अध्यक्ष प्रदीप सतपथी और ग्राम पंचायत बोन्दा के सरपंच गोबर्धन निषाद ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोन्दा के खेल मैदान में किया।

Join WhatsApp Group Click Here

तीन चरणों में होंगे मुकाबले

बता दें कि सांसद खेल महोत्सव 2025 तीन चरणों कलस्टर, जोन और विकासखंड में आयोजित किया जाएगा। जिसके तहत दूसरे चरण के जोन स्तरीय मुकाबले गुरुवार को शा.उ.मा.वि. मैदान बोन्दा, इन्द्रप्रस्थ स्टेडियम बरमकेला, शा.उ.मा.वि. मैदान लेन्ध्रा और शा.उ.मा.वि. मैदान डोंगरीपाली में आयोजित किया गया था।

दस विधाओं में होंगे खेल आयोजन

सांसद खेल महोत्सव 2025 में कुल दस प्रकार के खेल आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें एकल विधा में 100 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गेड़ी दौड़, फुगड़ी और बैडमिंटन वहीं दलीय विधा में खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल और रस्साकशी शामिल हैं।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोंदा में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मण्डल अध्यक्ष प्रदीप सतपथी, मण्डल महामंत्री नारायण प्रधान, ग्राम पंचायत बोन्दा सरपंच गोवर्धन निषाद, जनपद सदस्य आनंद सा जनपद सदस्य दीपमाला जांगडे, बाबूलाल पटेल, शम्भूनाथ प्रधान, सांकरा सरपंच गोपीनाथ प्रधान सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, प्रतिभागी खिलाड़ियों और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Scroll to Top