नेशनल हाईवे 130-ए पर चक्काजाम करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार..

शेयर करें...

मुंगेली// नेशनल हाईवे 130-ए पर बीते महीने हुए चक्काजाम मामले में फास्टरपुर-सेतगंगा पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर की गई।

Join WhatsApp Group Click Here

पुलिस ने बताया कि 11 सितंबर को मृतक हेमप्रसाद साहू के परिजन और ग्रामीणों ने बिना अनुमति के दाबो मोड़, जवाहर नवोदय विद्यालय के सामने मृतक के शव को सड़क पर रखकर करीब दो घंटे तक चक्काजाम किया था। इस दौरान लगभग 200 लोग एकत्र होकर हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित कर दिया था।

इस मामले में थाना फास्टरपुर-सेतगंगा में 14 नामजद और 150 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ अपराध क्रमांक 61/2025 धारा 191(2), 126(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए मंगलवार को सात आरोपियों

  1. दिलीप साहू (26 वर्ष)
  2. भरत साहू (25 वर्ष)
  3. शिवप्रसाद साहू (55 वर्ष)
  4. हेमंत साहू (25 वर्ष)
  5. बिहारी साहू (48 वर्ष)
  6. हुन्नर साहू (33 वर्ष)
  7. डोमेश साहू (19 वर्ष)
    सभी निवासी शुक्लाभाठा को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने इनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई क्रमांक 20/25 धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस में भी मामला दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जिले में असामाजिक तत्वों, मादक पदार्थ तस्करी और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक गिरिजाशंकर यादव (थाना प्रभारी फास्टरपुर-सेतगंगा), सहायक उपनिरीक्षक उमेंद गोयल, आरक्षक अतुल सिंह, तीजराम यादव, पारसमणी भास्कर, बुंदेल पटेल और थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Scroll to Top